ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा के घर का बाहर माहौल काफी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। क्योंकि जेसीबी मशीन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स उनके घर पहुंची। पुलिस ने घर पर बने अवैध निर्माण को गिराने पहुंची थी। जिसे लेकर खैहरा और उनके समर्थकों के बीच काफी ज्यादा रोष देखा जा रहा है।
बिना नोटिस तोड़ा जा रहा है घर – खैहरा
सुखपाल सिंह खैहरा ने इसे सीधे तौर पर ‘राजनीतिक बदला लेने’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिना लीगल नोटिस जारी किए ऐसे पुलिस एक्शन लेना गलत है। पहले नोटिस दिया जाता है और फिर व्यक्ति को मौका दिया जाता लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। ना ही रामगढ़ के सरपंच के पास कोई नोटिस पहुंचा है। “सीएम भगवंत मान के अवैध आदेशों पर मेरे घर के हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है।
खैहरा के समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
इस दौरान खैहरा के समर्थकों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। लेकिन एंटी-रियट फोर्स और पंजाब पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को जबरन रोक दिया और खैहरा के घर पर पीला पंजा चलाया गया।