ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में नशे के कारण एक महिला के 4 बेटों की मौत हो गई है। अब उसका 5वां बेटा बिस्तर पर पड़ा हुआ है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है और डॉक्टर भी जवाब दे चुके हैं। जिस पर परिवार के सदस्य भड़क गए और उन्होंने नौजवानों को नशे से बचाने के लिए प्रदर्शन किया।
डॉक्टरों ने इंजेक्शन देने से किया मना
पीड़ित मनजीत कौर ने बताया कि हम अपने बेटे सोनू को ईलाज के लिए अस्पताल में लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने ईलाज के दौरान कहा कि इसके नसें नहीं मिल रही हैं। इसलिए हम उसे कोई इंजेक्शन नहीं दे सकते, सिर्फ मेडिसिन ही दे सकते हैं। ऐसे समय में सरकार को हमारी मदद करना चाहिए ताकि इसकी जान बचा सकें।
नशे के कारण बहू बेटे को छोड़ गई
वहीं एक अन्य महिला ने बताया कि उसका बेटा भी नशे का आदी था। उसने अपने बेटे को बहुत बचाने की कोशिश की, पर वह नशा नहीं छोड़ पाया। इससे तंग आकर मेरी बहू ने बेटे को छोड़ दिया और वह चली गई। जिससे आज उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है।
नशा तस्करों पर लेंगे एक्शन- SSP
वहीं इस मामले पर कपूरथला के SSP गौरव तूरा ने कहा कि जल्द ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेश चलाया जाएगा। जो भी यहां नशा बेचने आते हैं, उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जो लोग नशे से पीड़ित हैं, उन्हें ईलाज के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा उनका ईलाज भी कराया जाएगा।