View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अमेरिका के राज्य इंडियाना ने अवैध रूप से ट्रक चला रहे ड्राइवरों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 1790 ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इस फैसले से सबसे ज्यादा असर पंजाबी समुदाय के ड्राइवरों पर पड़ा है, जिनकी बड़ी संख्या अब बेरोजगार हो गई है।

राज्य के गवर्नर माइक ब्रॉन ने मार्च 2026 में हाउस एनरोल्ड एक्ट 1200 (HEA 1200) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद Indiana Bureau of Motor Vehicles (BMV) ने 16 मार्च को 1790 ड्राइवरों को नोटिस जारी कर उनके लाइसेंस रद्द करने की सूचना दी। यह कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गया, जिसके तहत सभी नॉन-डोमिसाइल्ड CDL अपने आप एक्सपायर हो गए।

किस पर लागू हुआ नियम

यह कार्रवाई उन ड्राइवरों पर हुई जिनके पास वैध वीजा (H-2A, H-2B या E-2) नहीं था। अब केवल वैध इमिग्रेशन स्टेटस वाले ही कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) के लिए आवेदन कर सकेंगे।

हादसों के बाद लिया गया फैसला

गवर्नर माइक ब्रॉन ने बताया कि यह सख्त कानून फरवरी 2026 में हुए कई गंभीर सड़क हादसों के बाद लाया गया।इन हादसों में कुल 6 लोगों की मौत हुई थी।
एक हादसे में पंजाब के तरनतारन के ड्राइवर ने गलत यू-टर्न लेकर टक्कर मारी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। दूसरा बड़ा हादसा 18 फरवरी 2026 को हुआ, जिसमें सुखदीप सिंह ने रेड लाइट जंप कर ट्रक से टक्कर मार दी, जिससे 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।इसके अलावा कैलिफोर्निया में भी एक पंजाबी ड्राइवर द्वारा 10 वाहनों को टक्कर मारने की घटना सामने आई, जिसमें 3 लोगों की जान गई।

सरकार का क्या कहना है

राज्य के अटॉर्नी जनरल टॉड रॉकटा ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी समुदाय को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। उनका कहना है कि केवल प्रशिक्षित और कानूनी रूप से योग्य ड्राइवर ही वाहन चलाएं, यही सरकार का उद्देश्य है।

नए कानून के सख्त नियम

अब CDL के लिए केवल अंग्रेजी या अमेरिकन साइन लैंग्वेज में परीक्षा होगी
ड्राइवर को अंग्रेजी में बातचीत, ट्रैफिक साइन समझना और रिपोर्ट लिखना जरूरी
अवैध ड्राइवर को नौकरी देने पर ट्रक मालिक पर 50,000 डॉलर (लगभग 42 लाख रुपये) जुर्माना
फर्जी दस्तावेज देने पर भी भारी जुर्माना

इंडियाना का यह कदम अमेरिका में अवैध प्रवासी ड्राइवरों के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इसका सीधा असर खासकर पंजाबी ट्रक ड्राइवरों पर पड़ा है, जिससे उनके रोजगार पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हुआ हंगामाजालंधर के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फाजिल्का से गली से गुजर

|

|

|

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी सस्ता अमेरिका, इजराइल और ईरान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में कल 3 अप्रैल को स्कूल

|

|

|

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क