View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

नेपाल के धादिंग जिला में सोमवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा भारतीय समयानुसार रात करीब 1 बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुआ।

18 की मौत, 27 घायल

बस में करीब 40 – 45 यात्री सवार थे, जिनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। वहीं 25 से 27 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार बस पृथ्वी राजमार्ग पर बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैसेपाटी इलाके के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे ढलान से होते हुए नदी किनारे जा गिरा। टक्कर के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।

रात में राहत कार्य बना चुनौती


हादसा रात के समय होने के कारण बचाव अभियान में भारी दिक्कतें आईं। नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत कार्य चलाया। हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुरी के अनुसार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, हालांकि अंधेरा और तेज नदी बहाव बड़ी चुनौती बने रहे।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती आशंका है कि चालक के नियंत्रण खोने या सड़क की खराब स्थिति के चलते हादसा हुआ। बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चौगिट्टी चौक के पास दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर में

|

|

|

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा

|

|

|

पंजाब में बीते दिन हुई भारी बारिश के बाद जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल में मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क