View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में उग्रवादियों ने एक घर पर बम फेंक दिया। इस हमले में 5 साल के एक बच्चे और 6 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय दोनों बच्चे और उनकी मां घर के बेडरूम में सो रहे थे। तभी अचानक बम विस्फोट हुआ, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप के पास खड़े दो ऑयल टैंकर और एक ट्रक में आग लगा दी। इसके अलावा, मोइरांग पुलिस स्टेशन के सामने टायर जलाए गए और एक पुलिस चौकी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

हालात को काबू में रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।इस बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (वाई खेमचंद सिंह) घायल महिला से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस घटना को बेहद बर्बर बताया और कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हमला इंसानियत पर सीधा वार है और राज्य में शांति भंग करने की कोशिश है।

बताया जा रहा है कि मोइरांग इलाका चुराचांदपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के पास स्थित है, जहां 2023-24 में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। इसके अलावा, पुलिस को घटना स्थल के पास एक और विस्फोटक डिवाइस भी मिला है। स्थानीय विधायक शांति सिंह ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमानवीय और आतंकवादी कृत्य बताया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

हरियाणा के झज्जर जिले में बुधवार को दिनदहाड़े एक फाइनेंसर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार से मीटिंग के बाद आढ़तियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 14 अप्रैल मंगलवार को सरकारी

|

|

|

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : RBI ने आम लोगों को बड़ी राहत

|

|

|

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर

|

|

|

पंजाब में एक बार फिर किसान आंदोलन जोर पकड़ने जा

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क