ख़बरिस्तान नेटवर्क : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर, भाजपा नेता अमित तनेजा, शीतल अंगुराल, रॉबिन सांपला, रमेश शर्मा, रवि महेंद्रू, सौरभ सेठ और प्रदीप खुल्लर समेत कई नेताओं को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जालंधर कोर्ट ने थाने का घेराव करने के मामले में सभी को बरी कर दिया है।
9 साल पुराना है मामला
दरअसल यह पूरा मामला 9 साल पुराना है, जब 2017 की पार्षद चुनाव हो रहे थे। इस दौरान इन सभी नेताओं ने बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन का घेराव किया था। पुलिस स्टेशन का घेराव करने के बाद पुलिस ने इन सभी नेताओं पर केस दर्ज कर लिया था। इसी केस में जालंधर कोर्ट ने सभी को बरी किया है।