ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जर्मनी शो में एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने वीडियो शेयर करते हुए सिक्योरिटी गार्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बब्बू मान से इंसाफ की गुहार भी लगाई है।
पाक इंफ्लूएंसर ने लगाए आरोप
पाक इंफ्लूएंसर अलीजा सहर ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं बब्बू मान की डाइहार्ट फैन हूं। मैं जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में उनसे मिलने गई थी। पर इस दौरान शो के दौरान उनके सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे गलत ढंग से छुआ। जिस वजह से मैं उनसे मिल नहीं पाई और मेरा दिल टूट गया। यह कहते-कहते वह रोने लगती है।
शो में हंगामे को लेकर नहीं आई कोई जानकारी
बब्बू मान ने शो में हुए किसी भी हंगामे के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। पंजाबी गायक का यह लाइव कॉन्सर्ट 6 अप्रैल, 2026 की रात को जर्मनी में आयोजित किया गया था। यह शो उनके यूरोप टूर का एक प्रमुख हिस्सा था, जिसमें हजारों की संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे।