पंजाब के होशियारपुर में आज निर्धारित बिजली कट लगाया जाएगा। पावरकॉम के सहायक कार्यकारी इंजीनियर राजीव जसवाल और जेई इंद्रजीत के अनुसार 66 केवी सबस्टेशन से जुड़े कई 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान नसराला फीडर, होशियारपुर रोड फीडर, आनंद फीडर, जालंधर रोड फीडर और बाला जी फीडर प्रभावित रहेंगे। बिजली कट के कारण इन फीडरों से चलने वाली इंडस्ट्री और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रहेगी।