ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप बाजवा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। विवादित बयान को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब एससी कमिशन के नोटिस पर स्टे लगा दिया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार को नोटिस भी जारी किया है।
7 फरवरी को दिया था विवादित बयान
अमृतसर के जंडियाला में एक रैली के दौरान प्रताप बाजवा भाषण दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि यहां वाला हरभजन सिंह ईटीओ पहले बैंड बजाता रहा है। मेरे भाइयों, शायद आपको पता नहीं होगा कि बड़े स्तर पर जो महकमा उसके पास है, उसमें लूट हो रही है। अब यह बैंड बजाने वाला नहीं रह गया है। इसने तो पंजाब का बैंड बजाना शुरू कर दिया है। इसलिए इसका बैंड अच्छी तरह बजाएंगे।
9 फरवरी को घर के बाहर किया था प्रदर्शन
प्रताप बाजवा के इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रताप बाजवा के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। वहं इस पर हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बैंड बजाकर रोजी-रोटी कमाना कोई अपराध नहीं है।



