View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को लुधियाना में जहां शीतलहर चली, वहीं जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और मोहाली में अचानक घना कोहरा छा गया। दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे वाहन रेंगते हुए नजर आए।

ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब में ठंड और कोहरे के बढ़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक बना हुआ है।

राज्य में गुरदासपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आदमपुर और बठिंडा में घना कोहरा छाया रहा, जबकि बठिंडा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार आदमपुर, पठानकोट, हरियाणा और चंडीगढ़ में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर से भी कम रह गई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान अब 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मालेरकोटला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, रूपनगर और मोहाली में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 28 और 30 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

लोगों पर नहीं थोपा जाएगा बिजली का प्री-पेड मीटरकेंद्र सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है

|

|

|

पंजाब सरकार ने मिल्कफेड (वेरका) के तहत दूध की खरीद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में बिजली के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राघव चड्ढा को राज्यसभा से डिप्टी लीडर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में वार्ड-84 के कांग्रेसी पार्षद नीरज

|

|

|

दसूहा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क