पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर दौरे पर रहेंगे। नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार 10 और 11 जनवरी 2026 को जालंधर शहर के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं।

नगर निगम जालंधर के आयुक्त की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि उक्त तिथियों के दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनज़र प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।



