ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद मेरी रसोई स्कीम लॉन्च करने का ऐलान किया। इस स्कीम के तहत राज्य के 40 लाख परिवारों को फूड किट दी जाएगी। जिसमें गेहूं गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। इसका फायदा सिर्फ नीले कार्ड को ही मिल पाएगा।
अप्रैल से शुरू होगी यह स्कीम शुरू
CM मान ने स्कीम को लॉन्च करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने बहुत सारी स्कीमें शुरू की हैं, जिसमें बिजली, पानी और शिक्षा जैसी सुविधाएं हैं। मेरी रसोई स्कीम राज्य के 40 लाख परिवारों को प्रभावित करने वाली है। राज्य के नीले कार्डधारकों को गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीडर सरसों का तेल दिया जाएगा। पहली बार अप्रैल, मई और जून महीने की किट बांटी जाएगी।
8 मार्च को पेश होगा पंजाब का बजट
इसके अलावा CM मान ने बजट सेशन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से 16 मार्च तक बजट सेशन होगा। अगर सेशन की अवधि बढ़ाने की जरूरत होगी, तो उसे बढ़ाया जाएगा। बजट पेश करने की तारीख 8 मार्च तय हुई है। उस दिन रविवार है। इसे लेकर CM मान ने कहा कि जब PM मोदी संसद खुलवा सकते हैं तो हम क्यों नहीं।