पंजाब के रूपनगर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। 132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन रूपनगर से संचालित 11 केवी यूपीएस-2 फीडर की बिजली सप्लाई 14 और 15 फरवरी को बंद रहेगी।बिजली विभाग के अनुसार, 11 केवी लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते इन दोनों दिनों सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान गांव हवेली खुर्द, शामपुरा, मॉडल टाउन, टॉप एन्क्लेव, रेलों रोड, कृष्णा एन्क्लेव, हेमकुंट एन्क्लेव, राजदीप कॉलोनी, सरपंच कॉलोनी, आजाद नगर और बेला रोड सहित आसपास के इलाकों में बिजली नहीं मिलेगी।



