ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है और भारी मात्रा में हथियार व गोला बारुद बरामद किया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर BKI आतंकी मॉड्यूल के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी है।
पुलिस को आरोपियों से 5 हैंड ग्रेनेड, 2 विशेष डेटोनेटर, कोडर-डिकोडर से लैस PTT टाइमर, 9 वोल्ट बैटरी, करीब 1 किलोग्राम उच्च विस्फोटक सामग्री सहित IED से जुड़ा सामान, एक वॉकी-टॉकी, केबल और ट्रिगर मैकेनिज्म शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए बड़े साजिश रच रहे थे।