कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक पंजाबी युवक की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरसिमरत सिंह, पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो श्री मुक्तसर साहिब के गांव खोखर का रहने वाला था।
रोजी-रोटी कमाने गया था विदेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसिमरत सिंह करीब दो साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए कनाडा गया था। वहां वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहा था।
सड़क हादसे में हुआ घायल
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए एक भयानक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया।
जैसे ही यह दुखद खबर गांव खोखर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों द्वारा पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।