View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी-बिल्डर और फिल्म पर्सनेलिटी वरिंदर सिंह घुम्मन का वीरवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान दो हार्ट अटैक आने के बाद दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है।

अस्पताल पर लापरवाही के आरोप
घुम्मन को कंधे के एक छोटे से ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनके करीबियों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके दोस्त अनिल गिल और अन्य लोगों का कहना है कि इलाज के दौरान घुम्मन का शरीर नीला पड़ गया था। उनका आरोप है कि अस्पताल ने लापरवाही बरती है और वे मांग कर रहे हैं कि उनके शरीर के अचानक नीला पड़ने की जाँच की जाए। दोस्तों ने अस्पताल पर घुम्मन की फाइल इधर-उधर करने का भी आरोप लगाया है।

अस्पताल जल्द जारी करेगा मेडिकल रिपोर्ट
इस मामले पर फोर्टिस अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोमी ने कहा कि अस्पताल जल्द ही वरिंदर घुम्मन की मौत को लेकर एक मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा।

पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी – मंत्री
वहीं, घुम्मन के घर शोक व्यक्त करने पहुँचे मंत्री मोहिंदर भगत ने आश्वासन दिया है कि मौत के कारणों की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बात की है।

पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने भी घुम्मन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए जाँच की मांग की है और परिवार के लिए न्याय की बात कही है।

मॉडल टाउन में 3 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार
वरिंदर घुम्मन का पार्थिव शरीर देर रात जालंधर स्थित उनके घर लाया गया, जहां परिवार और परिचितों में कोहराम मच गया। घर के बाहर भारी भीड़ जमा रही, हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 3 बजे जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चौगिट्टी चौक के पास दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर में

|

|

|

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा

|

|

|

पंजाब में बीते दिन हुई भारी बारिश के बाद जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल में मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क