ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के मजीठा हलके में गांव सियालका में हमलावरों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा। पर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
9 से 10 राउंड की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने घर पर 9 से 10 राउंड गोलियां चलाई हैं। गोलियों के निशान घर के गेट पर मिले हैं। वहीं परिवार के सदस्यों ने गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। परिवार के सदस्य रशपाल सिंह का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। पर इस घटना ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है।
बिक्रम मजीठिया ने उठाए सवाल
वहीं इस मामले को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना की सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए सीएम मान से अपील की है कि वह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए। क्योंकि लोग डर के साए में जीने में मजबूर हो रहे हैं।