ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। क्योंकि 90 के दशक के मशहूर सिंगर दीपा दोसांझ का निधन हो गया है। उनके निधन की पर उनके चाहने वाले और फैंस में शोक की लहर है। वहीं पंजाबी सिंगर सुखशिंदर शिंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है।
पंजाब ने सच्चा रत्न खो दिया
पंजाबी सिंगर सुखशिंदर शिंदा ने दीपा दोसांझ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि आज पंजाबी संगीत जगत ने एक सच्चा रत्न खो दिया है। आपकी आत्मा को शांति मिले दीपा दोसांझ, लीजेंड, बहुत दुख लगा दीपा दोसांझ भाजी के बारे में सुनकर।
ढोला वे ढोला गीत ने बनाया था स्टार
दीपा दोसांझ ने अपनी अलग पहचान वाली आवाज और खास गायकी शैली से ब्रिटिश एशियन संगीत में भी नया मुकाम हासिल किया था। उनका सुपरहिट गीत “ढोला वे ढोला” आज भी हर पंजाबी शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शान माना जाता है। इसी गीत ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।