ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के कुकी टाब के पास स्थित बैंक एन्क्लेव में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में लूट हुई है। जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति हथियार लेकर बैंक में दाखिल हुए और वहां कर्मचारियों को डराकर नगदी लेकर फरार हो गए।
इस घटना के तुरंत बाद बैंक में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और बैंक के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है।
गन पॉइंट पर नगदी लेकर फरार हुए आरोपी
डीसीपी ढिल्लों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास हुई। लुटेरों में से एक व्यक्ति सीधे कैश काउंटर पर पहुंचा और वहां मौजूद कैशियर पर पिस्तौल तानकर नगदी की मांग करने लगा। शुरुआत में कैशियर ने विरोध करने की कोशिश की। पर जब जान से मारने की धमकी दी तो उसने पैसे पकड़ा दिए।