ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा को लेकर जारी नोटिस पर बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि गरीब सिख को कोई ललकारेगा तो पंजाब राज अनुसूचित जाति कमिशन उन्हें शरीक बनकर उनका सामना करेगा और करता रहेगा।
जसवीर गढ़ी ने इस दौरान कहा कि भारतीय देश का सविधान, कानून के दायरे के तहत अगर कोई भी व्यक्ति उल्लघंना करेगा तो उसके खिलाफ एससी आयोग कार्रवाई करेगा। बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर उन्हें नजर आया कि कोई नेता गरीब की बैंड बजाने की बात करता है या किसी गरीब के रंग को परखते है या फिर किसी की 3 मिनट में गर्दन मरोड़ने की बात करते है तो वह उन्हें शरीक बनकर हम टकरेंगे।



