ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से छुट्टियां आ रही हैं। दरअसल अगले हफ्ते 8 अप्रैल को राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह छुट्टी श्री नाबा दास जी के जन्मदिवस को लेकर की गई है।

वहीं इसके अलावा 14 अप्रैल, मंगलवार को भी पंजाब में छुट्टी रहेगी। इस दिन राज्य में बैसाखी का त्यौहार और डॉ. बी. आर. अंबेडकर का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस मौके पर भी पूरे राज्य के स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे।