ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे यूपी नंबर वाली एक कार VIP एंट्री गेट से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। कार की तलाश की जा रही है। गेट नंबर 2 पर अब CRPF की तैनाती की गई है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं।