पंजाब में बीते दिन हुई भारी बारिश के बाद जालंधर में मौसम ने एक बेहद सुहावना रूप दिखाया। बारिश के बाद आज आसमान पूरी तरह साफ नजर आया और जैसे ही बादल छंटे, लोगों को एक खास और दुर्लभ नजारा देखने को मिला।जो पहाड़ पहले प्रदूषण की वजह से दिखाई नहीं देते थे, अब वे बिल्कुल साफ नजर आने लगे। बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ों का यह दृश्य हर किसी का दिल जीत रहा है।
जालंधर-होशियारपुर हाईवे पर भी यह नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दिया।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश के कारण हवा में मौजूद प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया है, जिससे विजिबिलिटी बढ़ गई है और दूर स्थित पहाड़ साफ दिखाई दे रहे हैं।
यह दृश्य जालंधर के लोगों के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि ऐसे नजारे रोज देखने को नहीं मिलते। यह केवल कुछ दिनों के लिए ही संभव होता है, जब मौसम पूरी तरह साफ और प्रदूषण कम हो।इस खुशनुमा मौसम ने न सिर्फ गर्मी से राहत दी है, बल्कि लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है।