ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लेह जा रही स्पाइस जेट फ्लाइट की उड़ाने के बाद ही इमरजैंसी लैडिंग करवानी पड़ गई। बताया जा रहा है कि प्लेन के इंजन में अचानक कोई खराबी आ गई थी, जिसके बाद उसे दोबारा दिल्ली में ही लैंड करवाना पड़ गया।
फ्लाइट में सवार थए 150 यात्री
स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगभग 150 यात्री सवार थे। जैसे ही फ्लाइट ने टेकऑफ किया, उसके बाद ही पायलट को एक इंजन में खराबी का संकेत मिला। जिसे देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
लैंडिंग के बाद यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, यात्रियों को लेह तक पहुंचाने के लिए दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, इंजीनियरिंग टीम खराब हुए इंजन की बारीकी से जांच कर रही है ताकि खराबी के सही कारणों का पता लगाया जा सके।