View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ


गुड मॉर्निंग जी।

140 रुपये के लिए 33 साल तक लड़ा केस
यूपी के आगरा में 140 रुपये के गबन के एक पुराने मामले में कोर्ट ने 33 साल बाद फैसला सुनाते हुए सिपाही को बरी कर दिया। पूरा पढ़ें

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या
कनाडा के सर्रे शहर में पंजाबी मूल के 27 साल के जसमन सेखों की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पूरा पढ़ें

हिमाचल में एंट्री टैक्स बढ़ाने का फैसला वापस
हिमाचल की सरकार ने गाड़ियों पर बढ़ाई गई एंट्री फीस को वापिस ले लिया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका ऐलान किया है। पूरा पढ़ें

पंजाब में हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा
पंजाब में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को अप्रैल के महीने से बड़ा झटका लगने वाला है। पूरा पढ़ें

जालंधर में घर के बाहर ही महिला के स्नैचिंग
जालंधर में लगता है कि अब स्नैचरों को पुलिस का ज़रा भी डर नहीं रहा है। घर के बाहर भी वह स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पूरा पढ़ें

अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर पर 9 करोड़ जुर्माना

अमेरिका के ओहियो राज्य में तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया है, जहां पुलिस से बचने की कोशिश में एक युवक की लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं। पूरा पढ़ें

पंजाब में AAP MLA को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पूरा पढ़ें

1 अप्रैल से देश में हो रहे बड़े बदलाव
1 अप्रैल से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। पूरा पढ़ें

पंजाब-चंडीगढ़ में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है। 31 मार्च को भी राज्य में तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पूरा पढ़ें

अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल के दौरान उड़ानों में बड़े बदलाव की घोषणा की है। पूरा पढ़ें

आज का पंचांग
1 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि बुधवार को पूरा दिन और पूरी रात पार करके 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही 1 अप्रैल को शाम 4 बजकर 18 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। सुबह काम थोड़ा धीमा रहेगा। बाद में गति पकड़ लेगा। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। उसे टालना ठीक नहीं रहेगा। समय पर निपटाना जरूरी होगा। पैसों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं है, लेकिन खर्च पर नजर रखें। घर में माहौल सामान्य रहेगा। छोटी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन मामला वहीं शांत हो जाएगा। रिश्तों में अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सिंपल रहेगा। काम चलता रहेगा, लेकिन मन बीच-बीच में भटकेगा। ऑफिस में किसी की बात खटक सकती है। उसे दिल पर न लें तो बेहतर रहेगा। पैसे आते-जाते रहेंगे। कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही। घर में माहौल ठीक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। रिश्तों में बात करने से चीजें ठीक रहेंगी। सेहत सामान्य है, बस नींद पूरी रखें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन काम का रहेगा। जो काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा कर पाएंगे। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। सीनियर भी नोटिस करेंगे। पैसों के मामले में राहत मिल सकती है। कहीं से पैसा आ सकता है। घर में माहौल अच्छा रहेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज थोड़ा ध्यान रखना होगा। काम में दबाव रहेगा। गलती की गुंजाइश कम है। ऑफिस में किसी बात पर बात बढ़ सकती है। शांत रहना बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें। घर में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। रिश्तों में दूरी न आने दें। पेट या नींद से जुड़ी दिक्कत रह सकती है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम में पकड़ बनी रहेगी। लोग आपकी बात मानेंगे। ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। पैसों के मामले में फायदा हो सकता है। घर में माहौल ठीक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में समय ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन राहत वाला रहेगा। पुराने काम पूरे हो सकते हैं। मन हल्का रहेगा। ऑफिस में काम आसानी से होगा। सीनियर का साथ मिलेगा। पैसों में सुधार दिखेगा। घर में अच्छा माहौल रहेगा। रिश्ते ठीक रहेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम धीरे-धीरे बनेंगे। ज्यादा भागदौड़ नहीं होगी। पैसों में हल्का सुधार दिख सकता है। घर में माहौल ठीक रहेगा। परिवार साथ देगा। रिश्तों में कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही। सेहत भी ठीक रहेगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा दबाव वाला रहेगा। काम ज्यादा रहेगा। समय कम लगेगा। ऑफिस में गलती से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य है। घर में किसी बात पर तनाव हो सकता है। रिश्तों में दूरी आ सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम बनेंगे। ऑफिस में फायदा हो सकता है। आपकी मेहनत दिखेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर में माहौल अच्छा रहेगा। रिश्ते ठीक रहेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उलझन वाला रह सकता है। काम में रुकावट आएगी। प्लान के हिसाब से चीजें नहीं चलेंगी। ऑफिस में दबाव रहेगा। सीनियर सख्त रह सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक है, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। रिश्तों में दूरी बन सकती है। पेट की दिक्कत परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मेहनत वाला है। काम ज्यादा रहेगा। रिजल्ट आने में समय लग सकता है। ऑफिस में बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। पैसों के मामले में संभलकर चलें। खर्च बढ़ सकते हैं। घर में माहौल थोड़ा भारी रह सकता है। रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार होगा।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। काम में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुछ काम अटक सकते हैं। हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है। पैसों में सावधानी रखें। घर में माहौल सामान्य रहेगा। रिश्तों में बातें क्लियर रखें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हुआ हंगामाजालंधर के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फाजिल्का से गली से गुजर

|

|

|

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी सस्ता अमेरिका, इजराइल और ईरान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में कल 3 अप्रैल को स्कूल

|

|

|

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से

|

|

|

कनाडा के विंडसर में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क