ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने 11 अप्रैल को कैबिनेट की अहम मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। इस मीटिंग में 13 अप्रैल को हो रहे स्पेशल सेशन को लेकर कई फैसले लिए जाएंगे। सरकार के इस कदम को बैसाखी के अवसर पर लिए जाने वाले अहम फैसलों के रूप में देखा जा रहा है।