ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के कांगड़ा में पंजाब के थार सवार युवकों ने एक बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत कई सवारियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस दौरान युवकों ने हवाई फायरिंग भी की। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
साइड न मिलने पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस कांगड़ा के बीड़ से दिल्ली जा रही थी। जब बस बैरघट्टा के सिंगल लेन से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रही महिंद्रा थार में सवार कुछ युवकों ने ओवरटेक करने के लिए साइड मांगी। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बस ड्राइवर तुरंत रास्ता नहीं दे सका। इसी बात पर थार सवार युवक भड़क गए और उन्होंने बस को ओवरटेक कर आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे बस को रोकना पड़ा।
पुलिस ने तीनों को किया अरेस्ट
घटना के बाद जब थार सवार युवक भागने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने नाका लगाकर खड़े हुए थे। उन्होंने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, निशान पाल और अलीश के रूप में हुई है, जो पठानकोट व होशियारपुर के रहने वाले हैं।