गुड मॉर्निंग जी।
आज है गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व
पंजाब में IAS अफसरों के हुए ट्रांसफर
पंजाब सरकार ने 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल का ट्रांसफर कर दिया गया है। पूरा पढ़ें
जालंधर के PNB बैंक में गन पॉइंट पर लूट
जालंधर के कुकी टाब के पास स्थित बैंक एन्क्लेव में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में लूट हुई है। दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति हथियार लेकर बैंक में दाखिल हुए। पूरा पढ़ें
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे यूपी नंबर वाली एक कार VIP एंट्री गेट से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुसी। पूरा पढ़ें
पंजाब में 4 बेटों की नशे के कारण मौ’त
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में नशे के कारण एक महिला के 4 बेटों की मौत हो गई है। अब उसका 5वां बेटा बिस्तर पर पड़ा हुआ है। पूरा पढ़ें
पंजाबी सिंगर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। क्योंकि 90 के दशक के मशहूर सिंगर दीपा दोसांझ का निधन हो गया है। पूरा पढ़ें
एयर इंडिया का बड़ा फैसला: 31 मई तक सभी उड़ानें रद्द
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच Air India ने बड़ा कदम उठाते हुए इजरायल के लिए अपनी सभी उड़ानों को 31 मई तक रद्द कर दिया है। पूरा पढ़ें
मिडिल ईस्ट तनाव का असर पंजाब पर
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब पंजाब में भी दिखने लगा है। गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। पूरा पढ़ें
जालंधर में स्कूलों को धमकी के बाद पुलिस का आया बयान
जालंधर में सुबह- सुबह DPS School, Mayor World School और MGN School को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। पूरा पढ़ें
अमृतसर में भागकर शादी करने होगा बहिष्कार
अमृतसर की नगर पंचायत अदलीवाल ने एक अहम फैसला लिया है। पंचायत ने सर्वसम्मति के साथ प्रस्ताव पारित किया है कि गांव में आपसी शादी करने वालों को बहिष्कार किया जाएगा। पूरा पढ़ें
पंजाब में एक बार फिर बदलेगा मौसम
पंजाब और चंडीगढ़ में 6 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 7 और 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज पञ्चमी- 04:34 सायं तक है, आज मंगलवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 03:33 अपराह्न से 05:08 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज ज्येष्ठा – 05:54 ए एम, अप्रैल 08 तक का योग है। चन्द्रमा आज वृश्चिक – 05:54 ए एम, अप्रैल 08 तक में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:05 प्रात: और सूर्यास्त 06:42 सायं बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष
7 अप्रैल के दिन मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मैरिड जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी।
वृषभ
7 अप्रैल का दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। आज के दिन समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। कुछ वृषभ राशि के जातक शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
मिथुन
7 अप्रैल के दिन ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। दिन के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क
7 अप्रैल के दिन कर्क राशि का समय मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी।
सिंह
7 अप्रैल के दिन सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
कन्या
7 अप्रैल के दिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपकी कमाई के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा।
तुला
7 अप्रैल के दिन तुला राशि वालों को दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक
7 अप्रैल के दिन वृश्चिक राशि वालों का समय मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन की शुरुआत में नौकरी करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
धनु
7 अप्रैल के दिन आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। दिन के दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे। दिन के मध्य में किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है।
मकर
7 अप्रैल के दिन मकर राशि वालों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज के दिन आपको किसी काम में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ
7 अप्रैल के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। दिन के बीच में नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। कुछ खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है।
मीन
7 अप्रैल के दिन मीन राशि वालों को सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं। जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा।