View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय रेलवे ने आज 26 दिसंबर 2025 से लंबी दूरी की ट्रेनों के टिकट किराए में बदलाव कर दिया है। नई दरें जनरल, मेल-एक्सप्रेस और एसी क्लास की ट्रेनों पर लागू होंगी। हालांकि, लोकल ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (MST) यात्रियों को इससे राहत दी गई है।

आज से लागू हुए नए किराए

रेलवे के अनुसार, 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा किराया देना होगा। रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी बेहद सीमित रखी गई है ताकि आम यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

किस श्रेणी में कितना बढ़ा किराया?

साधारण (जनरल) श्रेणी में 215 किमी से ज्यादा सफर पर किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई।

एसी क्लास के किराए में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करता है, तो उसे कुल मिलाकर करीब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

इन यात्रियों पर नहीं पड़ेगा असर

215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों के लिए किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। नौकरी, पढ़ाई या रोजमर्रा के कामों के लिए ट्रेन से सफर करने वालों को पुराने किराए पर ही टिकट मिलेगा।

लोकल ट्रेन और मंथली पास वालों को राहत

रेलवे ने साफ किया है कि लोकल यानी सब-अर्बन ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। मंथली पास से सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।

दिल्ली से इन स्टेशनों तक किराया रहेगा पुराना

दिल्ली से 215 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कई स्टेशनों के लिए किराया नहीं बढ़ाया गया है। इनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, पानीपत, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, रुड़की और हरिद्वार शामिल हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के दोराहा में नेशल हाईवे पर

|

|

|

पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर में विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी लखबीर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर में बदमाशों ने एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नगर निगम में लंबे समय से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में लगातार ज्यूलर्स को निशाना बनाया

|

|

|

जालंधर के चौगिट्टी फ्लाइओवर के पास अमृतसर -दिल्ली हाईवे पर

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। PSEB ने बोर्ड क्लास की प्रैक्टिकल एग्जाम

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क