ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2 सगे भाईयों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पहले बड़े भाई की सुबह 8 बजे हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। उसके 7 घंटे बाद दोपहर को छोटे भाई की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि दोनों भाईयों में काफी ज्यादा प्यार था। दोनों ने दुनिया को एक साथ ही अलविदा भी कह दिया।
सुबह बड़े भाई की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के कुलगढ़ी गांव के रहने वाले 71 साल के रजवंत संधू की सोमवार को अचानक सेहत बिगड़ गई। 8 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जिसके बाद घर में मातम पसर गया। जैसे-जैसे रिश्तेदारों को पता चला वह घर में आने शुरू हो गए। जिसके बाद दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार के बाद छोटे भाई की भी मौत
बड़े भाई की मौत से 69 साल के छोटे भाई भगवंत संधू काफी उदास हो गए। काफी देर तक वह घर में अकेले ही बैठे रहे। भाई को याद करते वह उनके कमरे में चला गया और फिर वहीं बिस्तर पर जाकर लेट गया। फिर वह काफी देर तक बाहर नहीं निकले। जब लोग उठाने गए तो पता चला कि उनकी भी मौत हो गई।
दोनों भाईयों ने एक ही बिस्तर त्यागे प्राण
परिजनों के मुताबिक जिस बिस्तर पर सुबह बड़े भाई ने अंतिम सांस ली, उसी पर दोपहर में छोटे भाई ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के बीच मौत का अंतर महज 7 घंटे का रहा। दोनों भाईयों में काफी ज्यादा प्यार था। बड़े भाई के बिछोड़े को शायद वह बर्दाश्त नहीं कर पाए, जिस कारण उनकी भी मौत हो गई।