ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के सरे में शहर के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की कमेटी कंट्रोल को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खालिस्तानी गुट ने बुजुर्गों की तरफ से चलाई जा रही सोसायटी पर कब्जा करने की कोशिश की। इसी को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वहीं इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
30 मार्च की है वायरल हो रही वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो 30 मार्च की बताई जा रही है। जिसमें गुरुद्वारे के हॉल में काफी भीड़ देखी जा रही है। वहीं इस दौरान धक्का-मुक्की भी हो रही है। जैसे ही इस घटना का पुलिस को पता चला तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
कमेटी की मीटिंग में बैनर लेकर पहुंचे थे लोग
दरअसल, 30 मार्च को गुरुद्वारे में बुजुर्ग कमेटी के सदस्यों के बीच बैठक चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने बैनर लगाकर कमेटी पर कब्जा करने की कोशिश की। संगत ने इसका विरोध किया तो माहौल बिगड़ गया। लोग धक्का-मुक्की करने लगे और बात हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया।