ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के कैलगरी में पुलिस ने पंजाबी मूल के दो युवकों को आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी की पहचान कुख्यात गैंगस्टर राणा चीमा के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की पहचान 21 साल के जसकरण के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 1 और 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया है।
धमकी देकर फिरौती मांगता था चीमा
पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर राणा चीमा कैलगरी में लोगों को डराने-धमकाने और उनसे फिरौती वसूलने के गंभीर आरोप हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि चीमा ने न केवल लोगों से जबरन वसूली की मांग की, बल्कि खौफ पैदा करने के लिए गोलीबारी की घटनाओं को भी अंजाम दिया।
कई आपराधिक घटनाओं में शामिल जसकरण
पुलिस ने आगे बताया कि 21 साल का जसकरण सिंह कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उस पर फायरिंग और फिरौती मांगने के आरोप है। वह कई बार सरेआम फायरिंग की घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जा रही है।