ख़बरिस्तान नेटवर्क : छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर 2 कारों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शादी से लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक परिवार चीवरांज में शादी में शामिल होकर घर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान नाथिया नवागांव के पास सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसे में 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों गाड़ियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन कारणों से हुआ है। जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।