ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। यह मामला सिडनी के मारूब्रा इलाके का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने उन्हें रैंडम चेकिंग के दौरान रोका।
रैंडम ब्रेथ टेस्ट में हुआ खुलासा
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 वर्षीय वॉर्नर को न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने रैंडम ब्रेथ टेस्ट के दौरान जांच के लिए रोका। टेस्टिंग पॉइंट से पहले ही उन्होंने अपनी गाड़ी रोकने और पार्क करने की कोशिश की, जिससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर ही उनका टेस्ट किया।
तय सीमा से दोगुना मिला अल्कोहल लेवल
सड़क किनारे किए गए टेस्ट के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां जांच में उनके खून में अल्कोहल का स्तर 0.104 पाया गया। यह ऑस्ट्रेलिया में तय कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक है, जिसके बाद उन पर औपचारिक रूप से आरोप लगाए गए।
कोर्ट में पेश होने का आदेश
पुलिस ने वॉर्नर को हिरासत में लेकर मारूब्रा पुलिस स्टेशन पहुंचाया और बाद में उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई रविवार 5 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5:30 बजे मालाबार रोड पर चल रही रैंडम चेकिंग के दौरान की गई।