View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

चंडीगढ़ में 15 साल पुराने एमबीए छात्रा रेप और मर्डर केस में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सीरियल किलर मोनू कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने मोनू पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। फैसले के बाद छात्रा के माता-पिता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे अपराधी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी।

जज से कहा – फांसी ही न्याय है

फैसले के दौरान कोर्ट रूम में छात्रा के माता-पिता ने जज से कहा कि उम्रकैद नहीं, फांसी दी जानी चाहिए थी। छात्रा के पिता ने कहा यह इंसान नहीं, एक पशु है। इसके अंदर दिल नहीं है। उम्रकैद कम है, इसे फांसी होनी चाहिए थी। अब हम सोचेंगे कि आगे अपील करें या नहीं।उन्होंने साइंटिस्ट सुनीता वर्मा की भूमिका की भी सराहना की, जिन्होंने शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर दोनों मामलों में एक ही आरोपी होने की पहचान की थी।

2010 का अनसुलझा केस

यह मामला साल 2010 का है। रेप के बाद छात्रा की हत्या कर दी गई थी। 12 साल तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला, और पुलिस ने केस को अनट्रेस घोषित कर दिया था। परिवार ने भी न्याय की उम्मीद छोड़ दी थी।लेकिन 2022 में चंडीगढ़ सेक्टर-56 में एक महिला की हत्या के दौरान जुटाए गए सबूतों ने पुराने केस की तरफ इशारा किया। दोनों मामलों में हत्या का तरीका एक जैसा था, पीड़िताओं के मुंह में रुई ठूंसी गई थी।

100 से ज्यादा डीएनए टेस्ट, 800 लोगों से पूछताछ

पुलिस ने 100 से अधिक डीएनए सैंपल की जांच और 800 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान डड्डूमाजरा, शाहपुर कॉलोनी के निवासी मोनू कुमार का नाम उभरकर सामने आया।लेकिन उसे पकड़ना आसान नहीं था , वह चंडीगढ़ छोड़कर बिहार भाग चुका था। मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था।

2024 में लौटा, तब जाकर गिरफ्तारी हुई

2024 में मोनू गुपचुप तरीके से चंडीगढ़ लौटा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने न सिर्फ दोनों महिलाओं की हत्या की बात कबूल की, बल्कि यह भी बताया कि 2008 में हिमाचल के चंबा में एक बच्ची के साथ रेप और हत्या भी उसने ही की थी। परिवार अब उच्च अदालत में फांसी की मांग को लेकर अपील करने पर विचार कर रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क