ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर एक 9-सीटर चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंडिया वन एयर का यह विमान तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग करने को मजबूर हुआ। विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 पायलट शामिल हैं। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक यह फ्लाइट भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही थी। दुर्घटना राउरकेला से करीब 10 किलोमीटर दूर एक खुले मैदान में हुई। मौके से सामने आई तस्वीरों में विमान (VT-KSS) का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है, जबकि उसके पंख भी टूटे हुए हैं।घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है।