तरनतारन में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवकों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में गांव ठठिया महंता के आप पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान सरपंच के भाई को भी गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वारदात अचानक हुई, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।



