आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही तकरार के बीच राघव चड्ढा ने एक नया पोस्ट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने उन साथियों को जवाब दिया, जो उन पर संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाने का आरोप लगा रहे हैं।
पंजाब मेरी आत्मा है, कहानी अभी बाकी”
राघव चड्ढा ने लिखा कि “मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूरी में वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैंने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए, उनके लिए यह एक छोटी झलक है। कहानी अभी बाकी है।”उन्होंने आगे कहा कि “पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक मुद्दा नहीं, बल्कि मेरा घर, मेरा कर्तव्य, मेरी मिट्टी और मेरी आत्मा है।”
एक वीडियो भी शेयर किया
इस पोस्ट के साथ चड्ढा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके संसद में दिए गए भाषणों की झलक दिखाई गई है। वीडियो में उन्हें पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाते हुए सुना जा सकता है।