View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

After living together for years, the faces of husband and wife start looking similar : अपने ही रंग में मुझको रंग दें… फिल्मी गाने की ये चंद लाइनें शायद ऐसे कपल को ध्यान में रखकर लिखी होगी जो एक दूसरे के प्यार में इस तरह खो जाते हैं कि वो एक जैसे ही दिखना चाहते हैं. ये बातें भले ही फिल्मी लगें, लेकिन अक्सर हमने आसपास ऐसे पति-पत्नी को देखा होगा जिनकी शक्लें एक दूसरे से मेल खाती हैं. जिन्हें देखकर अनायास ही मुंह से निकल जाता है कि ये कपल तो भाई-बहन जैसे दिखते हैं, लेकिन ये सिर्फ कोरी कल्पना नहीं बल्कि इसके पीछे भी मनोव‍िज्ञान का रहस्य छुपा हुआ है। 

उम्र का अंतर दस साल, ऐसे कपल्स पर स्टडी 

र‍िसर्च में हेल्थ और र‍िटायरमेंट सर्वे (HRS) के डेटा का इस्तेमाल करके ऐसे कपल्स पर स्टडी की गई, जिनकी उम्र का अंतर दस सालों का है। करीब 12,652 लोगों पर एक सर्वे किया गया था। यह स्टडी 1992 या उससे पहले शादी करने वाले कपल से शुरू हुई थी और कई सालों के बाद दोबारा 1996 और फिर साल 2000 में ये सर्वे किया गया। 

धीरे-धीरे एक जैसे ही दिखने लगते हैं कपल 

इस स्टडी में पाया गया कि अगर एक जीवनसाथी अपने व्यवहार में कोई सुधार लाता है तो दूसरे में समान परिवर्तन करने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। मनोवैज्ञान‍िक मानते हैं कि इस तरह से एक कपल धीरे-धीरे एक जैसे बनने लगते हैं। यह अध्ययन हेल्थ बिहैव‍ियर्स, प्रिवेंट‍िव सर्व‍िसेज आद‍ि पर फोकस करके किया गया था।

मनोव‍िज्ञान के क्षेत्र में कई तरह पर‍िकल्पना

वर‍िष्ठ मनोच‍िकित्सक डॉ सत्यकांत त्र‍िवेदी कहते हैं कि इसके बारे में मनोव‍िज्ञान के क्षेत्र में कई तरह की पर‍िकल्पना (Hypothesis) दी गई हैं। इनमें एक Facial Mimicry Hypothesis की बात होती है, जिसमें कहा जाता है कि पति-पत्नी बार-बार एक-दूसरे के चेहरे के हाव-भाव को देखकर नकल करते हैं, जिससे उनके भाव प्रकट करने के तरीके समान हो जाते हैं।

भाई-बहन जैसी भाव भंग‍िमाएं आती नजर

Emotional Contagion: जब लोग लंबे समय तक साथ रहते हैं, तो वे एक-दूसरे की भावनाओं को अपनाने लगते हैं, जिससे चेहरे की भाव-भंगिमा में थोड़ी समानता आ जाती है जोकि कई लोगों को बाहर से देखने में एक जैसे लगते हैं। ठीक वैसे ही जैसे साथ में पले-बढ़े भाई-बहन एक जैसी भाव भंग‍िमाएं देते हैं।

शारीरिक विशेषताएं पहले से मिलती-जुलती 

Spousal Resemblance Theory: कुछ शोध यह भी बताते हैं कि ज्यादातर लोग अपने ल‍िए वैसा ही जीवनसाथी चुनते हैं जिनकी शारीरिक विशेषताएं पहले से ही उनसे मिलती-जुलती होती हैं, जिससे समय के साथ समानता और बढ़ जाती है।

खुशहाल कपल ही लगते हैं एक-दूसरे जैसे

साल 1987 में की गई एक स्टडी (Robert Zajonc et al.) में पाया गया कि 25 सालों तक साथ रहने वाले दंपतियों के चेहरे काफी हद तक समान हो जाते हैं। खासकर जब वो खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे होते हैं। डॉ त्र‍िवेदी कहते हैं कि मेरे हिसाब से बेहतर शब्दों में Couple Facial Synchronization या Marriage Morphing Effect भी कहा जा सकता है। 

अंदाज भी लंबा वक्त साथ बिताने से रेफलेक्ट

जयपुर के मनोच‍िकित्सक डॉ अन‍िल शेखावत इसे आसान भाषा में समझाते हुए कहते हैं कि जब हम किसी के साथ रह रहे होते हैं तो हमें पता भी नहीं चल पाता, लेकिन कुछ ऐसी आदतें जो हमें पसंद होती हैं, वो हमारी मेमोरी में जगह बना लेती हैं। कई बार हम उन आदतों की नकल करते हैं या फिर यूं कहें कि अनजाने में वैसे ही करने लगते हैं। चेहरे के एक्सप्रेशंस से लेकर चलने फिरने का अंदाज भी लंबा वक्त साथ बिताने से दूसरे पर्सन में रेफलेक्ट करने लगता है। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

चंडीगढ़ में एयरपोर्ट रोड पर एक बड़ा हादसा सामने आया,

|

|

|

|

|

|

पंजाब में स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

|

|

|

उत्तर प्रदेश के Vrindavan में हुए दर्दनाक नाव हादसे में

|

|

|

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha ने अमरनाथ यात्रा 2025 की

|

|

|

जालंधर में आज विभिन्न इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्करों

|

|

|

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज गायिका

|

|

|

पंजाब में मंत्री हरदीप मुडियां पर लगे गंभीर आरोपपंजाब में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क