ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर बब्बू मान का यूरोप टूर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार उन्होंने बार्सिलोना में पॉडकास्ट और पत्रकारों पर निशाना साथा है। उन्होंने अपने शो के दौरान कुछ पॉडकास्ट करने वाले और पत्रकारों को मिट्टी खाने वाले सांप बताया है और कहा कि इनके फन कुचलने की जरूरत है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पॉडकास्ट करने वालों को दी चुनौती
बार्सिलोना में लाइव शो के दौरान बब्बू मान ने कहा कि कई आजकल कई पॉडकास्ट उनके नाम के सहारे चल रहे हैं और कुछ लोग सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर किसी को उनसे समस्या है तो सामने आकर बात करे, न कि बंद कमरों में बैठकर बयानबाजी करें। ये मिट्टी खाने वाले सांप हैं, आज नहीं तो कल इनका फन कुचलने की जरूरत है।
पत्रकारों पर भी किया हमला
इस दौरान उन्होंने एक पत्रकार पर भी नाराजगी जताई और कहा कि कुछ पत्रकार बिना पूरी जानकारी के ज्यादा बोलते हैं। कल मुझे एक क्लिप भेजी गई थी। पता नहीं वो कौन सा निजी चैनल है,उनके पत्रकार बहुत ज्यादा बोलते हैं। अब वक्त आ गया है कि ऐसे लोगों को लगाम लगाई जाए।
फैंस ने बताया शेयर की दहाड़
बब्बू मान के शो की यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है। जहां उनके फैंस इस शेर की दहाड़ बता रहे हैं वहीं डिजिटल मीडिया से जुड़े कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला मान रहे हैं।