ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन के पट्टी में पति के साथ एक्टिवा पर जा रही नवविवाहिता फायरिंग केस में बड़ा खुलासा हुआ है। गोली चलाने वाला आरोपी नवविवाहिता से शादी करना चाहता था, पर दो महीने पहले उसके परिवार ने दूसरे लड़के से शादी करवा दी। इसी को लेकर आरोपी गुस्से में था और उसने यह फैसला लिया।
पीड़िता की मां को धमकी देने गया था आरोप
दरअसल लड़की की शादी के बाद आरोपी उसके घर भी गया था। उसने लड़की की मां सरबजीत कौर से कहा था कि उसकी दूसरी जगह शादी करके आपने अच्छा नहीं किया। इस धमकी के बाद लड़की की मां आरोपी के घर भी गई थी। अपने बेटे को समझाने की बजाय उसने लड़की की मां से कहा कि उसने दूसरी जगह अपनी बेटी की शादी क्यों करवाई, मैं अपने बेटे को उदास नहीं देख सकती।
मां-बेटे दोनों के खिलाफ FIR दर्ज
पीड़ित लड़की के पति अंकुश ग्रोवर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी करन और उसकी मां जसबीर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
अस्पताल में लड़ रही है जिंदगी और मौत की जंग
वहीं पीड़ित लड़की अमृतसर के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। आरोपी करन ने उसे 3 गोलियां मारी थी। अभी तक उसे होश नहीं आया है। वहीं अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।