View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

5:14 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

खबरिस्तान नेटवर्क: बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशियन मिथुन एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। एक्टर को हाल ही में बीएमसी (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) की ओर से एक्टर को लीगल नोटिस जारी हुआ है। मिथुन चक्रवर्ती पर आरोप लगा है कि उन्होंने मलाड स्थित प्लॉट पर अवैध तौर पर निर्माण करवाया है। नोटिस में ये भी साफ किया है कि यदि प्रॉपर्टी मालिक की ओर से संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिलता तो अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी हालांकि मिथुन ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है।

प्लॉट के मालिक हैं मिथुन चक्रवर्ती 

10 मई को नगर निगम की ओर से 101 प्रॉपर्टी की सूची बनाई गई है। इसमें से मलाड स्थित एरंगल गांव के हीरा देवी मंदिर के पास में स्थित वो प्लॉट भी शामिल है जिसके मालिक मिथुन चक्रवर्ती हैं। बीएमसी का आरोप है कि उस जगह बिना अनुमति के ग्राउंड प्लस मेजनाइन फ्लोर वाले 2 स्ट्रक्चर एक ग्राउंड फ्लोर का ढांचा और 10 बाय 10 की 3 अस्थायी यूनिट बनाई गई है। इन यूनिट्स में ईंट, लकड़ी की पट्टियां, कांच की दीवारें और एसी शीट्स की छतें भी इस्तेमाल हुई जो कि गैरकानूनी है। बीएसमसी के द्वारा जारी किए गए लीगल नोटिस के अनुसार, यदि प्रॉपर्टी मालिक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ धारा 475A के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई होगी और अवैध निर्माण भी तोड़ा जाएगा। 

मिथुन चक्रवर्ती ने दी सफाई 

लीगल नोटिस भेजे जाने की खबरे में मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने कोई भी अवैध निर्माण नहीं करवाया है और मेरे पास कोई अनधिकृत सरंचना भी नहीं है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम अपना जवाब भेज रहे हैं। 

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मिथुन चक्रवर्ती 

बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के पास कई आलीशान बंगले, होटल्स और खेती की जमीनें है। कोलकाता स्थित घर के अलावा मुंबई में भी उनके 2 बंगले हैं। मिथुन ने अपना पहला घर बांद्रा में खरीदा था जब वे बॉलीवुड के स्टार बने तब उन्होंने मुंबई के मड आईलैंड में 1.5 एकड़ की जमीन पर आलीशान बंगला बनाया। आज इस बंगले की कीमत 45 करोड़ बताई जाती है। मुंबई के अलावा ऊटी में भी एक्टर का फार्महाउस है जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। मिथुन को गार्डनिंग का बहुत शौक है इसलिए उन्होंने अपने घर के चारों ओर पेड़-पौधे लगाकर ग्रीनरी बनाई हुई है। 

कई लग्जरी होटल्स के मालिक हैं एक्टर 

आपको बता दें कि एक्टर होने के साथ-साथ मिथुन बिजनेसमैन भी हैं। वह मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स के सीईओ हैं। वह लग्जरी होटल्स का बिजनेस करते हैं। ऊटी में उनके होटल मोनार्क में 59 कमरे, चार लग्जरी सुइट्स, एक फिटनेस सेंटर और एक इनडोर स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे बड़े शहरों में भी उनके लग्जरी होटल्स हैं। 

 

 

 

 

 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र अभिजीत किंगरा को पैसे देकर किराए पर लिया था। किंगरा 4 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री की अनुमति देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सर्टिफाइड ग्रीन पटाखों के निर्माण को मंजूरी दी थी, लेकिन यह शर्त रखी थी कि NCR में बिक्री के लिए […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए पिछले 20 वर्षों से किए गए अथक संघर्ष के लिए दिया […]

|

|

|

बॉडी बिल्डर घुम्मन के निधन के बाद अस्पताल पर उठे सवालपंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी-बिल्डर और फिल्म पर्सनेलिटी वरिंदर सिंह घुम्मन का वीरवार शाम को निधन हो गया। पूरा पढ़ें जालंधर SHO भूषण कुमार केस में SSP को नोटिसजालंधर में फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूरा पढ़ें पाकिस्तान […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा दी है। मुलाकात के बाद सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका गांधी के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और हाल ही में राज्यसभा सीट छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर राजिंदर गुप्ता के कारोबारी और समाज […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान ने वीरवार रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कई ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में सनसनीखेज दावा किया गया है कि एयरफोर्स ने इस हमले में TTP चीफ मुफ्ती नूर वली मेहसूद को मार गिराया है। TTP चीफ ने खबरों […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। ये कहानी है पंजाब की धरती से उठे एक ऐसे युवक की… जिसने दुनिया को बताया कि ताकत इरादों से बनती है। लोग कहते थे – “शरीर मांसाहार से बनता है।” लेकिन उसने साबित कर दिया – शरीर कड़ी मेहनत… और विश्वास से बनता है। उसका नाम था वरिंदर सिंह घुमन। दुनिया के […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों (ISI) का मुख्य ध्यान पंजाब का माहौल खराब करने पर केंद्रित हो गया है। इसी रणनीति के तहत अगस्त महीने से लगातार पंजाब में हैंड ग्रेनेड और छोटे हथियार भेजे जा रहे हैं। जालंधर में RDX और IED की बड़ी बरामदगीशांति भंग करने […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क