View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर में 13 साल की बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी को कोर्ट ने 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना के बाद शहर में रोष बना हुआ है और अलग अलग राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। आज भाजपा के कार्यकारी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी और राकेश राठौर सहित कई नेता परिवार से शोक व्यक्त करने पहुंचे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि एक तरफ हम कंजक पूजन करते है, लेकिन दूसरी ओर इस तरह की शर्मसार घटना को अंजाम दिया जाता है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि बच्ची की मां ने बताया कि घटना के बाद पुलिस कि तरफ से उन पर पहले दवाब बनाया गया था। परिवार ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई है। हालांकि कुछ सीनियर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई को लेकर सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए और कार्रवाई में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को डिसमिस किया जाना चाहिए।

इससे पहले कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। बता दें कि बच्ची का शव पड़ोसी के वॉशरूम से बरामद होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। गुस्साए लोगों ने देर रात तक प्रदर्शन किया और आरोपी के घर पर पथराव भी हुआ।

पुलिस कार्रवाई और जांच में नए खुलासे

एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि पुलिस को पहले बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान उसका शव मोहल्ले के एक घर से मिला, जिसकी सीसीटीवी फुटेज में बच्ची उस घर में जाती दिखाई दी। इसके बाद घर के मालिक रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि बच्ची आरोपी की बेटी की सहेली थी और अक्सर उसके घर आती थी। घटना के दिन उसकी सहेली और मां मायके गई हुई थीं और आरोपी घर में अकेला था। देर रात बच्ची का शव संदिग्ध हालत में वॉशरूम में मिला।मामले में एएसआई मंगतराम को कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित

|

|

|

CT University के VC पर गिरी गाजलुधियाना की CT यूनिवर्सिटी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी ने वाइस चांसलर

|

|

|

नई पीएमओ बिल्डिंग सेवा तीर्थ में मंगलवार को हुई पहली

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : झारखंड से दिल्ली जा रहे एयर एंबुलेंस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी में एक बार फिर से नीले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना की CT University से बड़ा विवाद

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क