View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जालंधर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। शहर के डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एक अन्य डीपीएस स्कूल को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई थी। वही चंडीगढ़ के भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-41, सेक्टर-32, सेक्टर-47 और सेक्टर-45 स्थित स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल मिला है।

कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवाया

वही इसी बीच फिरोजपुर के कोर्ट कांप्लेक्स को भी बम से उड़ाने की धमकी आई है। इसके बाद कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवा दिया है।

पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी

धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। शुरुआती जांच में पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।

इस घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है, क्योंकि हाल के दिनों में इस तरह की धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में 6 अप्रैल से मौसम का मिजाज

|

|

|

आरोपों पर राघव चड्ढा का पलटवार, लिखा – पंजाब मेरी

|

|

|

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क

|

|

|

आरोपों पर राघव चड्ढा का पलटवार, लिखा – पंजाब मेरी

|

|

|

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क