View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी।

आज है दिवंगत एक्टर इरफान खान का जन्मदिन

जालंधर NRI के घर से कैश समेत 38 तोला सोना चोरी

जालंधर के लाल नगर इलाके में 4 दिसंबर 2025 को एक एनआरआई के घर हुई चोरी के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने आज प्रेस वार्ता कर अपनी पीड़ा सार्वजनिक की। पूरा पढ़ें

जालंधर में CNG प्लांट को लेकर फिर गर्माया मामला

जालंधर भोगपुर शुगर मिल CNG प्लांट मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। जहां CNG प्लांट का काम शुरू होते ही कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली दुकानदारों के साथ इसका विरोध करने पहुंचे। पूरा पढ़ें

तीन राज्यों में बम धमकियों से हड़कंप, पुलिस अलर्ट

गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकियों से हड़कंप मच गया। पूरा पढ़ें

बस कर्मचारियों की रैली, पंजाब सरकार को वार्निंग

पंजाब रोडवेज बस और पनबस के कच्चे कर्मचारियों की तरफ से 2 घंटे की गेट रैली की जा रही है। यह रैली सिर्फ जालंधर में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में की जा रही है। पूरा पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। कलमाड़ी पिछले काफी समय से बीमार थे और उनका दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में ईलाज चल रहा था। पूरा पढ़ें

लुधियाना में 50 लाख की फिरौती न देने पर फायरिंग

लुधियाना के सिविल लाइन इलाके में 50 लाख रुपये की फिरौती न देने पर बदमाशों ने एक कपड़ों की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दुकान के शटर पर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। पूरा पढ़ें

जालंधर में नशा तस्कर के घर पर चला बुल्डोजर

जालंधर में एक बार फिर से पुलिस की टीम ने नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बस्ती बावा खेल के राजनगर में तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया। पूरा पढ़ें

पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर का यलो अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि रातें अब भी सर्द बनी हुई हैं। पूरा पढ़ें

सरबजीत कौर की भारत वापसी पर बना सस्पेंस

पाकिस्तान में रह रही भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी एक बार फिर टल गई है। सोमवार को अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते उन्हें भारत भेजने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं पूरा पढ़ें

कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की सेहत हुई खराब

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अचानक सेहत खराब हो गई है। जिस कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी सेहत स्थिर है। पूरा पढ़ें

आज का पंचांग
7 जनवरी 2026, यानी बुधवार के पंचांग की बात करें, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। यह तिथि सुबह 06:52 बजे से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2026 को सुबह 06:33 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि लग जाएगी।

आज का राशिफल
मेष राशि- इस समय आपके अंदर एक अजीब सी बेचैनी चल रही है। ऐसा लग सकता है कि आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन चीजें अपनी रफ्तार से नहीं चल रहीं। कामकाज में दबाव रहेगा, जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, पर आप उनसे भागने वाले नहीं हैं। बस ध्यान रखें कि गुस्से में या जल्दबाज़ी में बोले गए शब्द बाद में पछतावे की वजह बन सकते हैं। घर में आपकी बात मानी जाएगी, लेकिन आपको भी दूसरों की भावनाएं समझनी होंगी। पैसों के मामले में खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए फालतू चीजों पर हाथ रोकना जरूरी है। धैर्य रखेंगे तो हालात आपके पक्ष में आते दिखेंगे।

वृषभ राशि- आपके लिए यह समय थोड़ा सुकून देने वाला है। जो परेशानियां पिछले कुछ समय से चल रही थीं, अब उनमें धीरे-धीरे सुधार नजर आएगा। काम में स्थिरता आएगी और लोग आपकी मेहनत को समझेंगे। मन थोड़ा हल्का रहेगा और परिवार का साथ अच्छा महसूस होगा। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत की आदत बनाना जरूरी है। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और किसी अपने से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, छोटी-छोटी दिक्कतों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा।

मिथुन राशि– आपका दिमाग इस समय बहुत तेज चल रहा है। एक साथ कई बातें सोच रहे हैं, कई योजनाएं बना रहे हैं, लेकिन इसी चक्कर में खुद को उलझा भी सकते हैं। बातचीत आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, इसलिए मन की बात दबाकर न रखें। काम में नए आइडिया आएंगे, जिनसे फायदा हो सकता है। पैसों में छोटे-मोटे लाभ होंगे, लेकिन खर्च भी साथ-साथ रहेगा। रिश्तों में साफ बातचीत जरूरी है, वरना गलतफहमी पैदा हो सकती है। एक समय में एक काम करें, तभी मन को शांति मिलेगी।

कर्क राशि- इस समय आप भावनात्मक रूप से थोड़ा ज्यादा संवेदनशील रहेंगे। छोटी बातें भी दिल को छू सकती हैं। कामकाज में जिम्मेदारी बढ़ेगी और परिवार से जुड़ी बातें ज्यादा सोचने पर मजबूर करेंगी। पैसों का खर्च घर या अपनों पर हो सकता है, जो आपको बुरा नहीं लगेगा। रिश्तों में अपनापन रहेगा, लेकिन मूड स्विंग्स से बचना जरूरी है। खुद को थोड़ा समय दें, आराम करें और हर बात को दिल पर लेने से बचें। मन शांत रहेगा तो फैसले भी बेहतर होंगे।

सिंह राशि- आपका आत्मविश्वास धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और आपकी मौजूदगी का असर दिखेगा। काम में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन अहंकार बीच में न आने दें। पैसों के मामले में नए मौके बन सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है। रिश्तों में किसी बात पर टकराव हो सकता है, इसलिए शब्दों का चयन संभलकर करें। दिल से काम करेंगे तो सम्मान भी मिलेगा और संतोष भी।

कन्या राशि- आप मेहनत करने वालों में से हैं और इस समय आपकी मेहनत का असर दिखने लगा है। जिम्मेदारियां ज्यादा होंगी, थकान भी रहेगी, लेकिन अंदर से संतोष महसूस होगा। पैसों की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी, हालांकि खर्च भी साथ-साथ चलता रहेगा। परिवार आपकी ताकत बनेगा। रिश्तों में आपसे उम्मीदें रहेंगी, उन्हें समझने की कोशिश करें। खुद पर जरूरत से ज्यादा बोझ न डालें, थोड़ा आराम भी जरूरी है।

तुला राशि- आप हर चीज को बहुत बारीकी से देख रहे हैं। यह आपकी ताकत है, लेकिन इसी वजह से आप खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल लेते हैं। कामकाज में सब कुछ ठीक रखने की कोशिश आपको थका सकती है। पैसों का हिसाब सही रहेगा, लेकिन मन को थोड़ा ढीला छोड़ना भी जरूरी है। रिश्तों में किसी अपने को आपकी जरूरत है, भले ही वह सीधे न कह पाए। हर चीज़ पर नियंत्रण रखने के बजाय भरोसा करना सीखें, इससे मन हल्का होगा।

वृश्चिक राशि- आपकी सोच सबसे अलग है और यही बात इस समय आपको आगे ले जा सकती है। नए विचार, नए रास्ते और अलग नजरिया लोगों को प्रभावित करेगा। काम में इनोवेशन से फायदा हो सकता है। पैसों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन जोखिम सोच-समझकर लें। रिश्तों में गहरी बातचीत होगी, जिससे जुड़ाव बढ़ेगा। भावनाओं से भागने के बजाय उन्हें समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि- आप इस समय संतुलन की तलाश में हैं। दिल कुछ और चाहता है और दिमाग कुछ और कहता है। फैसले लेने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कामकाज में साझेदारी या दूसरों की राय अहम रहेगी। पैसों में स्थिरता रहेगी, लेकिन बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर होगा। रिश्तों में खुलकर बात करेंगे तो चीज़ें आसान होंगी। दूसरों को खुश करते-करते खुद को न भूलें, यही सबसे बड़ी सीख है।

मकर राशि- आप अंदर ही अंदर बहुत कुछ महसूस कर रहे हैं। बाहर से भले शांत दिखें, लेकिन मन में कई सवाल चल रहे हैं। यह समय खुद को समझने और पुराने घावों से बाहर आने का है। काम में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों में अचानक खर्च आ सकता है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। रिश्तों में भरोसा और सच्चाई सबसे जरूरी होगी। दिल की आवाज सुनेंगे तो रास्ता खुद-ब-खुद साफ होता जाएगा।

कुंभ राशि- आप आगे बढ़ने की सोच में हैं। कुछ नया सीखने, कहीं जाने या अपनी सोच को फैलाने का मन करेगा। काम में नई दिशा मिल सकती है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। पैसों का खर्च यात्रा, पढ़ाई या किसी योजना पर हो सकता है। रिश्तों में दोस्तों का साथ अच्छा रहेगा और बातचीत से मन हल्का होगा। अधूरे काम निपटाने का यह सही समय है, वरना बाद में बोझ बन सकते हैं।

मीन राशि- आपका दिल इस समय बहुत कोमल है। आप दूसरों के लिए ज्यादा सोचते हैं, लेकिन खुद की जरूरतें पीछे रह जाती हैं। कामकाज में मन लगेगा, लेकिन ध्यान भटक भी सकता है। पैसों में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन जरूरी है। रिश्तों में प्यार और अपनापन मिलेगा, लेकिन हकीकत से भागने के बजाय उसका सामना करना बेहतर होगा। खुद पर भरोसा रखें, सब धीरे-धीरे ठीक होता जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में दिनदहाड़े लग्जरी गाड़ियों के शोरुम

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार की

|

|

|

आम आदमी पार्टी की दिल्ली से विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री

|

|

|

पंजाब में आज सुबह घने कोहरे के बीच होशियारपुर में

|

|

|

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर के एक युवक की ऑस्ट्रेलिया

|

|

|

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर दौरे पर रहेंगे।

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क