ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फगवाड़ा शहर में देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध वाहन को रोक लिया। वाहन के बाहर मशहूर ब्रेड कंपनी का बोर्ड लगा हुआ था, लेकिन आरोप है कि अंदर गो की तस्करी की जा रही थी।
ब्रेड कंपनी का बोर्ड, अंदर निकला गौमांस
हिंदू संगठन के नेताओं के मुताबिक जब उन्होंने सूचना मिलने के बाद गाड़ी को घेरने की कोशिश की तो ड्राइवर ने वाहन उन पर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। इस बीच ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इलाके के एक ढाबे से भारी मात्रा में गौमांस बरामद होने का मामला सामने आया था। ताजा घटना के बाद क्षेत्र में फिर से तस्करी और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।



