उत्तर प्रदेश के Vrindavan में हुए दर्दनाक नाव हादसे में अब तक 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं। 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। रविवार को तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, NDRF और SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है। तलाश का दायरा 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है।
आज सुबह दो और शव बरामद हुए, जिनकी पहचान पंजाब के डिंकी और Rishabh Sharma के रूप में हुई है। प्रशासन के अनुसार, शव नदी में ऊपर आने के बाद बाहर निकाले गए।
यह हादसा शुक्रवार दोपहर उस समय हुआ जब 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई। घटना Keshi Ghat के पास हुई, जो Banke Bihari Temple से करीब 2 किमी दूर है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज हवा के कारण नाव डगमगाने लगी और नियंत्रण खोने के बाद पुल से टकराकर डूब गई।
पुलिस ने मामले में नाविक पप्पू निषाद और ठेकेदार नारायण शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हादसे से पहले के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते और “राधे-राधे” के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं।इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।