ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने उसे हरियाणा के गुरुग्राम से अरेस्ट किया है। गैंगस्टर बॉबी कबूतर दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टरों में शुमार है। NIA के कई मामलों में भी वह वांटेड है और उस पर मकोका समेत कई केस भी दर्ज हैं।
मूसेवाला मर्डर केस में की थी रेकी
बॉबी कबूतर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का काफी खास माना जाता है। दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट के मुताबिक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की रेकी भी इसने ही की थी। जिसके बाद पूरी प्लानिंग की गई और उसकी हत्या कर दी गई। वहीं हाल ही में उसने नदीम ब्रदर्स की गोली मारकर हत्या की थी।