ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की हत्या के आरोपी का पुलिस ने सुबह-सुबह एनकाउंटर कर दिया है। आरोपी की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जैसे ही पकड़ने के लिए पहुंची तो उसने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह गंभीर रूप जख्मी हो गया। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और ASI गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) नामक संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल इस दावे को संदिग्ध मान रही हैं।