ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 10 लाख रुपए तक का फ्री ईलाज मिलेगा। इस योजना को मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल 15 जनवरी को लॉन्च करेंगे। इसकी जानकारी सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना से पंजाब के 3 करोड़ लोगों को सेहत बीमा मिलेगा।
9 हजार से ज्यादा बनाए जाएंगे कॉमन सेंटर
सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि सेहत बीमा योजना के लिए 9 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनेंगे। इसके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। एक बार एनरोलमेंट होने के बाद इलाज के लिए इलीजिबिल हो जाएंगे। कार्ड आने में 10 से 15 दिन लगेंगे। करीब 4 महीने में पूरे पंजाब को कवर कर लेंगे।
65 लाख परिवारों को होगा फायदा
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होगा, उसे इसका लाभ दिया जाएगा। पंजाब में करीब 65 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। स्कीम में सारी इमरजेंसी केयर और क्रॉनिंग केयर करीब 2200 मेडिकल प्रोसिजर शामिल है। इसमें कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं होगी। कुछ प्रोसीजर है, जिनका मिसयूज हो सकता है, उन्हें रिजर्व पैकेज में रखा है।